वाहनों की टक्कर में डंपरचालक की मौत

Updated at : 05 Nov 2013 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
वाहनों की टक्कर में डंपरचालक की मौत

बिहारशरीफ (नालंदा). सोमवार की देर रात्रि में दीप नगर थाना क्षेत्र के दुखिया होटल के समीप एक ट्रक व डंपर की हुई भिड़ंत में ट्रकचालक की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि डंपर चालक बुरी तरह जख्मी हो गया. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची दीप नगर थाने की पुलिस ने क्रेन […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ (नालंदा). सोमवार की देर रात्रि में दीप नगर थाना क्षेत्र के दुखिया होटल के समीप एक ट्रक व डंपर की हुई भिड़ंत में ट्रकचालक की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि डंपर चालक बुरी तरह जख्मी हो गया. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची दीप नगर थाने की पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया, जहां ट्रक चालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव निवासी स्वर्गीय गोपाल महतो के 50 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार के रूप में की गयी है. पुलिस ने शव का अंत्यपरीक्षण कर उनके परिजनों को सौंप दिया. हादसे में घायल की पहचान नहीं होने की बात पुलिस द्वारा बतायी गयी है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन