पार्टी की मजबूती के लिए गठित होगी कमेटी

Updated at : 04 Nov 2013 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
पार्टी की मजबूती के लिए गठित होगी कमेटी

संवाददाता,बिहारशरीफ राजगीर प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़ी संगत में शनिवार को रामजी सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस कमेटी की बैठक की गयी. इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मो हैदर आलम ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए पंचायत स्तर पर कमेटी गठित की जाये. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों […]

विज्ञापन
संवाददाता,बिहारशरीफ
राजगीर प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़ी संगत में शनिवार को रामजी सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस कमेटी की बैठक की गयी. इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मो हैदर आलम ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए पंचायत स्तर पर कमेटी गठित की जाये. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों तथा उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें. बैठक में पर्यवेक्षक पार्टी के महासचिव रणविजय सिंह तथा बबीता देवी सहित प्रखंड उपाध्यक्ष सीताराम प्रसाद, पवन सिंह, महासचिव शरद कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, सचिव गिरधारी उपाध्याय, चंद्रमणि सिंह, श्यामदेव राजवंशी, रामनंदन सिंह, जागो राजवंशी, संजय चौधरी आदि उपस्थित थे. इधर, सिलाव प्रखंड मुख्यालय में बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार हो जाएं. पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा कर संगठन की मजबूती पर ध्यान दें. बैठक में उपाध्यक्ष मो हैदर आलम, महामंत्री रणविजय सिंह, बबीता कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, श्याम सुंदर प्रसाद, अजरुन सिंह, नवल किशोर सिंह, राजीव सिंह, विजय सिंह, गौकर्ण सिंह, रामवचन प्रसाद आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन