ब्रिलियंट ट्यूटोरियल से हजारों की संपत्ति चोरी

Updated at : 02 Nov 2013 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रिलियंट ट्यूटोरियल से हजारों की संपत्ति चोरी

बिहारशरीफ(नालंदा). अज्ञात बदमाशों ने शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ब्रिलियंट ट्यूटोरियल से हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली.घटना शुक्रवार की देर रात्रि घटी है. इस बाबत संस्थान के निदेशक डॉ शशि भूषण कुमार ने नगर थाने में एक आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.अपराधियों ने शिक्षण संस्थान के […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ(नालंदा). अज्ञात बदमाशों ने शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ब्रिलियंट ट्यूटोरियल से हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली.घटना शुक्रवार की देर रात्रि घटी है. इस बाबत संस्थान के निदेशक डॉ शशि भूषण कुमार ने नगर थाने में एक आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.अपराधियों ने शिक्षण संस्थान के पहले तल्ले में लगे दो रोशन दान को तोड़ कर घटना को अंजाम दिया है.चोरी गये सामान में छह सीलिंग फैन,एक बैटरी,दो इनवरटर सहित कई अन्य कीमती सामान शामिल हैं. घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक श्री कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह जब उनके द्वारा संस्थान को खोला गया, तो अंदर के कार्यालय कक्ष में रखे कई सामान बिखरे पड़े थे. उपरि तल्ले के दो रोशन दान टूटे हुए थे. हालांकि संस्थान के बाहर लगे ताले सुरक्षित थे.अंदर के दो कक्षों का ताला तोड़ा गया था.वारदात की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने मामले की पूरी जानकारी ली.नगर इंस्पेक्टर मुंद्रिका प्रसाद ने बताया कि घटना को अंजाम देनेवाले अपराधी बख्शे नहीं जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन