बेन का नटवर लाल गिरफ्तार

बेन : कम पढ़े लिखे लोगों को अपने झांसे में लेकर और दूसरों के नामों पर पावर टिलर की निकासी करने वाला नटवर लाल को बेन थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. महेशपुर गांव निवासी जमुना प्रसाद कम पढ़े लिखे सीधे-साधे लोगों को अपने झांसे में लेकर फर्जी तरीके से […]
बेन : कम पढ़े लिखे लोगों को अपने झांसे में लेकर और दूसरों के नामों पर पावर टिलर की निकासी करने वाला नटवर लाल को बेन थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. महेशपुर गांव निवासी जमुना प्रसाद कम पढ़े लिखे सीधे-साधे लोगों को अपने झांसे में लेकर फर्जी तरीके से पावर टिलर, गाय-भैंस दिलाने का काम करता था.
इसी फर्जीवाड़े के तहत बेन थाना में कांड संख्या 154/13 एवं रहुई थाना में 249/13 दर्ज करायी गयी थी. तब से जमुना प्रसाद भागा फिर रहा था. किंतु गुरुवार को बेन थानाध्यक्ष विगाऊ राम को गुप्त सूचना मिली कि जमुना प्रसाद अपने घर पर आया हुआ है. सूचना पर थानाध्यक्ष विगाऊ राम दलबल के साथ जमुना प्रसाद को पकड़ लिया. जबकि इसी मामले में फरार चल रहे बेन जनकपुर निवासी मुन्ना राम को पिछले महीने गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




