अस्पताल की छत गिरी बाल-बाल बचे कर्मी

Updated at : 07 Nov 2015 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल की छत गिरी बाल-बाल बचे कर्मी

राजगीर : राजगीर के अनुमंडलीय अस्पताल की बिल्डिंग की छत टूट कर गिर रही है. इस हादसे से कई बार अस्पताल कर्मी बाल-बाल बचे हैं. अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ उमेश चंद्र ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग प्रथम तल के कमरों की छत जहां-तहां से टूट कर गिर रहा […]

विज्ञापन

राजगीर : राजगीर के अनुमंडलीय अस्पताल की बिल्डिंग की छत टूट कर गिर रही है. इस हादसे से कई बार अस्पताल कर्मी बाल-बाल बचे हैं. अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ उमेश चंद्र ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग प्रथम तल के कमरों की छत जहां-तहां से टूट कर गिर रहा है.

यह महज संयोग है कि वह किसी कर्मी के ऊपर नहीं गिरा,वरना अनहोनी भी हो सकती थी. इस अस्पताल के पुराने भवन की छत की मरम्मत की जरूरत है. छत की मोटी परत के टूट कर गिरने से कर्मचारी भयभीत है. यहां के पदाधिकारी और कर्मचारी सभी डरे हुए हैं. उन्होंने बताया कि पुरानी बिल्डिंग के प्रथम तल पर अस्पताल का प्रशासनिक कार्यालय है. सभी अधिकारी और कर्मचारी इसी तल पर काम करते हैं.

अस्पताल का कोई कमरा हो गया बरामद सभी जगह से छत टूट कर गिर रहा है. इस घटना से कर्मी बहुत ही भयभीत है. डीएस डॉ उमेश चंद्र ने शुक्रवार को बताया कि भवन के कमजोर होने और छत जगह-जगह से टूट कर गिरने की शिकायत भवन निर्माण विभाग से की गयी है. उनसे अस्पताल के क्षतिग्रस्त भाग को शीघ्र मरम्मत कराने के लिए अनुरोध किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन