भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

Updated at : 31 Oct 2013 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

कतरीसराय (नालंदा) : कतरीसराय थाना क्षेत्र स्थित बादी बगीचा में गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में भारी मात्र में अवैध शराब बरामद की गयी. छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष मुकेश कुमार कर रहे थे. बताया जाता है कि गुप्त सूचना मिली थी कि बादी बगीचा में अवैध रूप से शराब का पाउच का […]

विज्ञापन
कतरीसराय (नालंदा) : कतरीसराय थाना क्षेत्र स्थित बादी बगीचा में गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में भारी मात्र में अवैध शराब बरामद की गयी. छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष मुकेश कुमार कर रहे थे. बताया जाता है कि गुप्त सूचना मिली थी कि बादी बगीचा में अवैध रूप से शराब का पाउच का निर्माण किया जा रहा है. सूचना मिलने के साथ हीं प्रशासन के कान खड़े हो गये और बुधवार की रात्रि में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार एवं सब इंस्पेक्टर दिनेश सिंह एएसआइ अरुण कुमार सिंह एवं कामेश्वर सिंह ने शासन बल के जवानों के साथ छापेमारी की, जहां से चौबीस सौ अवैध पाउच, भारी मात्र में रैपर एवं शराब बनानेवाला मशीन बरामद की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में बादी गांव निवासी बालेश्वर महतो के पुत्र अजीत कुमार को अभियुक्त बनाया गया है. शराब निर्माता रात्रि का लाभ उठा कर भागने में सफल रहा गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बता दें कि अजीत कुमार पूर्व में भी शराब के अवैध निर्माण के जुर्म में जेल जा चुका है. इस कार्रवाई से शराब की अवैध निर्माण करनेवालों में हड़कंप मच गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन