जिले में मैन पावर की कमी से जूझ रही विद्युतीकरण योजना

बिहारशरीफ : जिले में ग्रामीण विद्युतीकरण योजना मैन पावर की कमी से जूझ रहा है. इसके कारण विद्युतीकरण का कार्य मंथर गति से चल रहा है. अधिकारियों के कड़े निर्देश के बाद भी कार्य में तेजी नहीं आ रही है. एसएमएस एजेंसी को जिले में ग्रामीण विद्युतीकरण का कार्य सौंपा गया है. एजेंसी के पास […]
बिहारशरीफ : जिले में ग्रामीण विद्युतीकरण योजना मैन पावर की कमी से जूझ रहा है. इसके कारण विद्युतीकरण का कार्य मंथर गति से चल रहा है. अधिकारियों के कड़े निर्देश के बाद भी कार्य में तेजी नहीं आ रही है. एसएमएस एजेंसी को जिले में ग्रामीण विद्युतीकरण का कार्य सौंपा गया है.
एजेंसी के पास कर्मियों की कमी है. एजेंसी द्वारा इस कार्य में स्थानीय मजदूरों को लगाया गया है. जिले के करीब नौ सौ से अधिक राजस्व गांवों में विद्युतीकरण का कार्य किया जाना है. मगर अब तक 271 राजस्व गांवों में विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया गया है. जिले में दिसंबर 2015 तक ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पूरा करना है. मगर कार्य की धीमी गति के कारण कार्य को पूरा करना असंभव दिख रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




