UPSC में मिली असफलता, फिर भी नहीं मानी हार, हरदोई की बेटी ने UPPCS में हासिल की 6वीं रैंक

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 30 Mar 2026 7:50 PM

विज्ञापन

दीप्ति वर्मा (PC-सोशल मीडिया)

UP PCS 2024: LIC एजेंट की बेटी दीप्ति वर्मा ने UP PCS परीक्षा में टॉप 10 में शामिल होकर इतिहास रच दिया. आइए, जानते हैं उनकी सफलता की कहानी.

विज्ञापन

UP PCS 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की PCS 2024 परीक्षा में दीप्ति वर्मा ने 6ठीं रैंक हासिल की है. दीप्ति ने टॉप 10 में शामिल होकर इतिहास रच दिया. हरदोई की बेटी की इस सफलता ने अन्य लड़कियों के लिए उदाहरण पेश किया है कि कैसे मेहनत करके अपने सपनों को पाया जा सकता है.

पिता LIC एजेंट

दीप्ति के साधारण परिवार से आती हैं. उनके पिता देवेंद्र सिंह LIC में एंजेंट हैं और लंबे समय से लखनऊ में रह रहे हैं. दीप्ति की मां पूनम वर्मा हाउस वाइफ हैं. माता-पिता ने शुरू से बेटी को पढ़ने के लिए मोटिवेट किया.

UPSC में हुईं असफल, पीसीएस परीक्षा में पाई सफलता

दीप्ति ने UPSC CSE की परीक्षा दी थी. लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली, जिसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी. अपनी तैयारी जारी रखी और गलतियों से सीखकर UP PCS 2024 में सफलता हासिल कर ली.

परिवार ने किया मोटिवेट

दीप्ति ने 12वीं परीक्षा पास करने के बाद ही सिविल सेवा में शामिल होने का सपना देखा था. लेकिन उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा. लगातार असफलताओं के बाद भी उनके परिवार वालों ने उन्हें टूटने नहीं दिया.

यहां देखें एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

दीप्ति पढ़ाई में हमेशा से अच्छी थीं. उन्होंने हाईस्कूल में 90 .4 फीसदी अंक हासिल किया था और इंटरमीडियट में 94 .5 फीसदी अंक लेकर आई थीं. 12वीं के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी से BSc किया.

लाइब्रेरी में पढ़कर की तैयारी

तीसरे प्रयास में सफलता हासिल करने वाली दीप्ति ने लगातार मेहनत की और धैर्य रखा. तैयारी के दौरान दीप्ति ने लाइब्रेरी ज्वॉइन की, जहां वह सुबह से लेकर शाम 7 बजे तक रोज पढ़ाई किया करती थीं. दीप्ति टेस्ट देती थीं और अपने आंसर का रिव्यू करती थीं.

यह भी पढ़ें- पति और पिता की मदद से क्रैक की UP PCS 2024 परीक्षा, अयोध्या की बेटी ने हासिल किया Rank 4

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola