छठ व्रत को ले घाटों पर शुरू तैयारियां

बिहारशरीफ : सूर्योपासना का महान पर्व छठ की तैयारियां जिले में शुरू हो चुकी है. छठ व्रत जिले का सबसे प्रमुख पर्व है और मात्र एक पखवारे में ही छठ पर्व मनाया जायेगा. छठव्रतियों में पर्व को लेकर अभी से ही भारी उत्साह देखा जा रहा है. घरों में छठ व्रत से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं […]
बिहारशरीफ : सूर्योपासना का महान पर्व छठ की तैयारियां जिले में शुरू हो चुकी है. छठ व्रत जिले का सबसे प्रमुख पर्व है और मात्र एक पखवारे में ही छठ पर्व मनाया जायेगा. छठव्रतियों में पर्व को लेकर अभी से ही भारी उत्साह देखा जा रहा है. घरों में छठ व्रत से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं की सूची बनने लगी है.
लोग छठ व्रत में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियां जहां पहले ही जुटा कर इत्मीनान हो जाना चाहते हैं, वहीं महिलाएं चूल्हे, बरतन से लेकर प्रसाद में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों को जुटाने में व्यस्त हो चुकी है. ग्रामीण क्षेत्रों में गोबर के उपले तो शहरी क्षेत्रों में आम की लकडि़यां आदि ईंधन के रूप में प्रयोग किये जाने के लिए तैयारियां की जा रही है.
गांव में छठ गीतों के साथ महिलाएं मिट्टी के चूल्हे बनाने में जुटी हैं, तो शहरी में लकड़ी का प्रयोग किये जाने वाले लोहे के चूल्हों की खरीदारी हो रही है. हालांकि कई क्षेत्रों में मिट्टी के चूल्हे बना कर बिक्री की भी तैयारी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




