हार-जीत का आकलन करने में जुटे हैं मतदाता व प्रत्याशी

बिहारशरीफ : तीसरे चरण में नालंदा जिले के सातों सीटों पर विगत बुधवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न हो चुका है. जिले के मतदाताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में अपना वोट इवीएम में बंद करा दिया है. अब उन्हें इंतजार है तो बस आगामी आठ नवंबर को होने वाली मतगणना का. मतदान के पश्चात हालांकि […]
बिहारशरीफ : तीसरे चरण में नालंदा जिले के सातों सीटों पर विगत बुधवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न हो चुका है. जिले के मतदाताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में अपना वोट इवीएम में बंद करा दिया है. अब उन्हें इंतजार है तो बस आगामी आठ नवंबर को होने वाली मतगणना का. मतदान के पश्चात हालांकि सभी दल अपनी-अपनी जीत को सुनिश्चित बता रहे हैं.
जहां एक तरफ प्रत्याशी अपने-अपने वोट की संख्या का आकलन करने में लगे हैं. वहीं जिले के मतदाता भी अपने-अपने समर्थित प्रत्याशियों के हार-जीत का आकलन करने लगे हैं. मतदान के पश्चात पूरे जिले में यहीं आम दिनचर्या बन गयी है. लोग चाय दुकान, पान दुकान, दालानों आदि जगहों पर चुनावी नतीजे की ही चर्चा करते नजर आते हैं. मतदाताओं के अनुसार अधिकांश स्थानों पर सीधा मुकाबला महागंठबंधन और एनडीए गंठबंधन के बीच बना हुआ है,
लेकिन कई जगहों पर अन्य प्रत्याशियों के लिए काफी संख्या में मतदान किये जाने की बात भी की जा रही है. इन चर्चाओं में हर समर्थक दूमरे समर्थक के बीच जातीय कार्ड खेल में सेंधमारी की बात कर चुनावी आंकड़े में जीत बताता है. इससे प्रत्याशियों के समर्थकों में अपने-अपने समर्थित प्रत्याशियों की जीत को लेकर सट्टा लगाने का दौर भी चल पड़ा है. प्रत्याशियों को भी इन चर्चाओं ने पसीने छुड़ाने पर मजबूर कर रखा है.
प्रत्याशी अलग-अलग जगहों पर फैले अपने सूत्रों से क्षेत्र का हाल मालूम कर अपनी बेचैनी बढ़ाने में लगे हैं. संवाददाताओं से प्राप्त सूचना के अनुसार हिलसा विधानसभा सीट पर कुल 16 उम्मीदवारों के किस्मत को मतदाताओं ने अपना वोट देकर इवीएम में कैद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




