पुलिस प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के बीच तीसरे चरण के दौरान हिलसा

विधानसभा क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. मतदान के प्रति युवाओं का काफी उत्साह दिखा. युवा मतदाताओं के साथ-साथ महिलाओं का उत्साह ज्यादा दिखा. सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्रों पर लगने लगी जो चुनाव संपन्न होने तक जारी रही. शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की […]
विधानसभा क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. मतदान के प्रति युवाओं का काफी उत्साह दिखा. युवा मतदाताओं के साथ-साथ महिलाओं का उत्साह ज्यादा दिखा. सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्रों पर लगने लगी जो चुनाव संपन्न होने तक जारी रही. शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी थी. मतदान शुरू होने के दो घंटे बाद मतदान की प्रतिशतता 10 रही जो धीरे-धीरे बढ़ कर अंत समय तक 53.5 प्रतिशत पहुंचा.
हिलसा : हिलसा विधानसभा क्षेत्र के 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बुधवार को इवीएम में बंद हो गया. दो लाख 79 हजार 232 मतदाताओं के लिए 299 मतदान केंद्र बनाये गये थे. इनमें से एक लाख 47 हजार 631 पुरुष मतदाता, एक लाख 31 हजार 594 महिला मतदाता एवं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 07 है. यहां करीब 54 फीसदी मतदाताओं ने वोट का प्रयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




