CTET 2026 का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 30 Mar 2026 9:25 PM

विज्ञापन

स्टूडेंट और CTET Result पेज की फोटो (Canva)

CTET 2026 Result Declared: सीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) का रिजल्ट जारी हो गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- cbseresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

CTET 2026 Result Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET 2026) का रिजल्ट जारी हो गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- cbseresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रोल नंबर की मदद से लॉगिन करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

इस साल CTET के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर 2025 से शुरू हुई थी. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 18 दिसंबर 2025 तय की गई थी और उसी दिन तक परीक्षा शुल्क जमा करने की भी आखिरी तारीख थी. इसके बाद उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की जानकारी 23 जनवरी 2026 को जारी की गई थी.

CTET 2026 Result ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “CTET 2026 Result” या “CTET January 2026 Result” के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुलेगा, जहां अपना रोल नंबर दर्ज करें.
  • जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
  • अब आपका CTET रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट या पीडीएफ डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें.

CTET 2026 Result Direct Link Check Here

कब हुई थी परीक्षा?

CTET परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी. कुछ केंद्रों पर तकनीकी कारणों से परीक्षा दोबारा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके लिए री-एग्जाम 1 मार्च 2026 को कराया गया. परीक्षा के बाद 12 मार्च 2026 को आंसर की जारी की गई थी, जिस पर उम्मीदवारों से आपत्तियां भी मांगी गई थीं.

अब 30 मार्च 2026 को CTET 2026 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हुए हैं, वे देशभर के केंद्रीय स्कूलों और अन्य संस्थानों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे.

यह भी पढ़ें: IIT गुवाहाटी ने जारी किया GATE 2026 का कटऑफ, ऐसे करें चेक

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola