छात्रों ने कोचिंग को फूंका

Updated at : 10 Sep 2015 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों ने कोचिंग को फूंका

आक्रोश : प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के नाम पर ठगे लाखों रुपये बिहारशरीफ : प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के नाम पर छात्रों से लाखों रुपये वसूल कर फरार होनेवाले एक शिक्षक पर बुधवार को वहां के छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. करीब सौ की संख्या में रहे छात्रों ने कोचिंग संस्थान में आग लगा दी […]

विज्ञापन
आक्रोश : प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के नाम पर ठगे लाखों रुपये
बिहारशरीफ : प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के नाम पर छात्रों से लाखों रुपये वसूल कर फरार होनेवाले एक शिक्षक पर बुधवार को वहां के छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. करीब सौ की संख्या में रहे छात्रों ने कोचिंग संस्थान में आग लगा दी एवं तोड़फोड़ भी की.
घटना शहर के गढ़ पर स्थित भरत अकादमी कोचिंग संस्थान में बुधवार की सुबह हुई. उग्र छात्रों की भीड़ ने कोचिंग संस्थान के मेन गेट पर लगे ताले को तोड़ कर अंदर रखे गोदरेज, कुरसी, बेंच सहित कागजात में आग लगा दी.
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने उग्र छात्रों को समझा कर वहां से हटाया. पुलिस द्वारा आरोपित कोचिंग संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गयी है. नगर इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस द्वारा एक कांड दर्ज किया गया है. आरोपित कोचिंग संचालक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने को तत्पर है. पुलिस कोचिंग संचालक की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. कोचिंग संचालक वहां पढ़नेवाली एक छात्रा को लेकर फरार हो गये हैं.
फायर बिग्रेड की गाड़ी पर किया पथराव
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर भी उग्र छात्रों द्वारा पथराव किया गया. छात्रों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए फायर ब्रिगेड द्वारा छात्रों पर पानी के फुहारे छोड़े गये.
छात्रों का आरोप था कि कोचिंग के संस्थापक भरत प्रसाद पिछले तीन माह से फरार हैं. प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के नाम पर 200 छात्रों से लाखों रुपये की वसूली की गयी थी. एक छात्र ने बताया कि अगर नहीं पढ़ाना है, तो हम सबों के रुपये वापस कर दिये जाएं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन