संरक्षकों की गिरफ्तारी के लिए अभियान

Updated at : 21 Aug 2015 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
संरक्षकों की गिरफ्तारी के लिए अभियान

करायपरशुराय : प्रखंड के बेरथू गांव में गुरुवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक का नेतृत्व जिला सचिव मित्रनंद सिंह एवं अरुण यादव ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि भाजपा-जदयू का गरीबों के प्रति कोबरा पोस्ट के संरक्षकों का नाम सामने आने से असली चेहरा सामने […]

विज्ञापन

करायपरशुराय : प्रखंड के बेरथू गांव में गुरुवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक का नेतृत्व जिला सचिव मित्रनंद सिंह एवं अरुण यादव ने किया.

बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि भाजपा-जदयू का गरीबों के प्रति कोबरा पोस्ट के संरक्षकों का नाम सामने आने से असली चेहरा सामने आ गया है.

उक्त नेताओं ने न्याय का दंभ भरने वाली नीतीश सरकार को रणवीर सेना के संरक्षकों को गिरफ्तार करने की मांग व गिरफ्तारी के लिए भाकपा माले लगातार अभियान चलाने का निर्णय लिया. बैठक में 27 को करायपरशुराय,29 को गोंदू बिगहा में जन दावेदारी कन्वेंशन तथा 02 सितंबर को प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया एवं सात सितंबर को पटना में होने वाले संयुक्त वाम पार्टियों की बैठक में भाग लेने का निर्णय लिया.

बैठक में मिथलेश पासवान,दिनेश पासवान,नरेश दास,विजय यादव,योगेंद्र बिंद,जयकांत,राजबली शर्मा आदि नेता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन