अब होगा बेहतर इलाज

बिहारशरीफ. बेहतर चिकित्सा सेवा के लए जिले वासियों को अब पटना,भागलपुर,दिल्ली,बंबई आदि जगहों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब जिले में ही बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी. जिले वासियों को बेहतर चिकित्सा सेवा के लिए नवनिर्मित पावापुरी मेडिकल कॉलेज में ही मिलेगी. कॉलेज की ओपीडी की शुरुआत सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को करेंगे. इस […]
बिहारशरीफ. बेहतर चिकित्सा सेवा के लए जिले वासियों को अब पटना,भागलपुर,दिल्ली,बंबई आदि जगहों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब जिले में ही बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी.
जिले वासियों को बेहतर चिकित्सा सेवा के लिए नवनिर्मित पावापुरी मेडिकल कॉलेज में ही मिलेगी. कॉलेज की ओपीडी की शुरुआत सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को करेंगे. इस ओपीडी में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे. यहां पर हर बीमारियों का इलाज सुलभ तरीके से होंगे. पावापुरी मेडिकल कॉलेज में नेता कान-नाक,गला हृदय,छाती, शिशु,महिला बर्न केयर समेत दर्जनों ओपीडी काम करेगा.
इन ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात रहेंगे और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायेंगे. मालूम हो कि किसी बड़ी घटना या दुर्घटना होने के बाद मरीजों को बेहतर इलाज के लिए पटना जाना पड़ता था. इस दौरान गंभीर रूप से जख्मी या बीमार मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते थे.
अब इन समस्याओं से जिले वासियों को नहीं जूझना पड़ेगा. गंभीर रूप से जख्मी व बीमार मरीज पावापुरी मेडिकल कॉलेज में जाकर इलाज करायेंगे. ज्ञात हो कि वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी का शिलान्यास अप्रैल 2011 में सीएम नीतीश कुमार ने ही किया था.
यह सौभाग्य की बात है कि सीएम नीतीश कुमार के हाथों ही इस मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ गुरुवार को हो रहा है. इस तरह चार साल के दौरान ही इलाज की सुविधा मिलेगा. फिलहाल इस मेडिकल कॉलेज में छात्रों की पढ़ाई हो रही है. अब इलाज की भी सुविधा मिलेगी. यह कॉलेज पूर्णत: वातानुकूलित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




