छेड़खानी के आरोप में शिक्षक को जेल

आठ वर्ष की एक छात्र अपने सर की ईल हरकत को भांप सन्न सी रह गयी.सर की हरकतों पर सहमी बच्ची सीधे घर आकर पूरी दास्तां अभिभावकों को दी.घटना सिलाव थाना क्षेत्र के हैदरगंज कड़ाह गांव की है .रविवार की सुबह गांव की आठ वर्षीया छात्र अपनी अन्य सहेलियों के साथ गांव के एक प्राइवेट […]
आठ वर्ष की एक छात्र अपने सर की ईल हरकत को भांप सन्न सी रह गयी.सर की हरकतों पर सहमी बच्ची सीधे घर आकर पूरी दास्तां अभिभावकों को दी.घटना सिलाव थाना क्षेत्र के हैदरगंज कड़ाह गांव की है
.रविवार की सुबह गांव की आठ वर्षीया छात्र अपनी अन्य सहेलियों के साथ गांव के एक प्राइवेट शिक्षक मो.निसार अहमद के यहां ट्यूशन पढ़ने गयी थी.छात्र का आरोप था कि शिक्षक द्वारा ट्यूशन के दौरान उसके साथ ईल हरकतें व छेड़खानी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया.बच्ची की शिकायत के बाद उग्र हुए उसके अभिभावक गांव के अन्य लोगों के साथ आरोपित शिक्षक के घर आ पहुंचे,जहां शिक्षक की जम कर पिटाई लगा दी गयी.
पीड़िता के परिजनों ने घटना की पूरी जानकारी लिखित तौर पर पुलिस को दिया गया है.सिलाव थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा इस संबंध में आइपीसी की धारा 354(बी) के तहत कांड दर्ज किया गया है.पुलिस द्वारा आरोपित शिक्षक से घटना से बाबत जानकारियां ली गयी है.आरोपित शिक्षक पिछले कई वर्षो से उक्त गांव में विवाहित जिंदगी व्यतीत कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




