पावापुरी मेडिकल कॉलेज से गिर कर मजदूर की मौत

रविवार को अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थित पावापुरी में निर्माणाधीन पावापुरी मेडिकल कॉलेज के भवन से गिर कर एक बीस वर्षीय मजदूर की मौत हो गयी. मृतक मजदूर की पहचान झारखंड के लातेहार निवासी योगेन्द्र यादव के रूप में किया गया है. मेडिकल कॉलेज के छह मंजिले भवन में मजदूर शीशा लगा रहा था. इसी दौरान वह […]
रविवार को अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थित पावापुरी में निर्माणाधीन पावापुरी मेडिकल कॉलेज के भवन से गिर कर एक बीस वर्षीय मजदूर की मौत हो गयी. मृतक मजदूर की पहचान झारखंड के लातेहार निवासी योगेन्द्र यादव के रूप में किया गया है. मेडिकल कॉलेज के छह मंजिले भवन में मजदूर शीशा लगा रहा था.
इसी दौरान वह फिसल गया और नीचे गिर गया. इसमें मजदूर की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही सहायक थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
इस घटना के बाद काम कर रहे मजदूरों में काफी रोष है. बताया जाता है कि ठेकेदारों द्वारा काम कराने वाले मजदूरों को सुरक्षा की दृष्टि से उचित व्यवस्था नहीं करायी जाती है. जिससे अक्सर मजदूर के साथ इस तरह के हादसा होती है. इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है. कितने मजदूरों की जान जा चुकी है. बहुमंजिली इमारतों में काम करने वाले मजदूरों को सुरक्षा वेल्ट मुहैया कराना होता है, बगैर वेल्ट के काम करने की इजाजत नहीं होती है. लेकिन मजदूरों से बगैर वेल्ट के ही काम लिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




