मध्याह्न् भोजन में मिली छिपकली दर्जनों बच्चे बीमार

अस्थावां : बिंद थाना क्षेत्र के मसिया डीह गांव स्थित मध्य विद्यालय में मध्याह्न् भोजन में छिपकली मिली. वहीं, मध्याह्न् भोजन खाने से दर्जनों बच्चे बीमार हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य विद्यालय मसिया डीह में मेनू के अनुसार बुधवार को हरी सब्जी युक्त खिचड़ी, चोखा बनाया गया था. मध्यांतर के बीच बच्चों के […]
अस्थावां : बिंद थाना क्षेत्र के मसिया डीह गांव स्थित मध्य विद्यालय में मध्याह्न् भोजन में छिपकली मिली. वहीं, मध्याह्न् भोजन खाने से दर्जनों बच्चे बीमार हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य विद्यालय मसिया डीह में मेनू के अनुसार बुधवार को हरी सब्जी युक्त खिचड़ी, चोखा बनाया गया था.
मध्यांतर के बीच बच्चों के बीच एक बार खाना परोसा गया. पुन: जब दूसरी बार भोजन परोसा गया, तो एक बच्चे की थाली में छिपकली आ गयी. इसकी शिकायत बच्चों ने शिक्षक से की, तो शिक्षक ने सभी का खाना बंद करवा दिया. कुछ समय बाद दो बच्चों की तबीयत खराब हो गयी, जिन्हें शिक्षक तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने अस्थावां रेफरल अस्पताल में भरती करवाया. इसके बाद छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




