प्रेमिका ने लगाया प्रेमी पर मारपीट का आरोप

बिहारशरीफ : छह दिन पूर्व गया से अपनी प्रेमिका को भगा कर लाये एक प्रेमी की हवा तब निकल गयी,जब प्रेमिका ने उसपर मारपीट व मानसिक उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों की झड़ी लगा दी बताया जाता है कि स्थानीय कागजी मोहल्ला निवासी मुन्ना नामक युवक पिछले दिनों गया के सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली […]
बिहारशरीफ : छह दिन पूर्व गया से अपनी प्रेमिका को भगा कर लाये एक प्रेमी की हवा तब निकल गयी,जब प्रेमिका ने उसपर मारपीट व मानसिक उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों की झड़ी लगा दी
बताया जाता है कि स्थानीय कागजी मोहल्ला निवासी मुन्ना नामक युवक पिछले दिनों गया के सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली अपनी प्रेमिका को शादी का लालच देकर अपने साथ अपने शहर के कागजी मोहल्ले ले आया.
उधर लड़की के पिता द्वारा गया के सिविल लाइन थाने में पुत्री के अपहरण से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. गया पुलिस को पता चला कि लड़की बिहारशरीफ के कागजी मोहल्ले में रह रही है. नगर इंस्पेक्टर मुंद्रिका प्रसाद ने बताया कि लड़की की बरामदगी को लेकर गया पुलिस द्वारा नगर थाने से संपर्क किया गया था.
इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस को दिये अपने बयान में लड़की ने स्पष्ट कहा है कि उसका प्रेमी उसके साथ मारपीट किया करता था,लड़की द्वारा मानसिक उत्पीड़न की शिकायत भी की गयी थी. नगर थाना पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद लड़का व लड़की को गया पुलिस के हवाले कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




