सड़क हादसों में एक की मौत,एक पटना रेफर

Updated at : 16 Jul 2013 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसों में एक की मौत,एक पटना रेफर

बिहारशरीफ : जिले के दो विभिन्न थाना क्षेत्र में सड़क हादसों में जहां एक की मौत हो गयी,वहीं दूसरे को विशेष इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.पहली घटना हरनौत थाना क्षेत्र के बंगला पर घटी. बताया जाता है कि बीती रात्रि शौच के लिए सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : जिले के दो विभिन्न थाना क्षेत्र में सड़क हादसों में जहां एक की मौत हो गयी,वहीं दूसरे को विशेष इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.पहली घटना हरनौत थाना क्षेत्र के बंगला पर घटी.

बताया जाता है कि बीती रात्रि शौच के लिए सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से राम प्रवेश यादव के तीस वर्षीय पुत्र संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये,संबंधित थाना पुलिस युवक को इलाज के लिए हरनौत के सरकारी अस्पताल में भरती कराया,जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी.

इसी तहर अस्थावां थाना क्षेत्र के बलवापर गांव के समीप बाइक की चपेट में आने से मुस्तफापुर गांव निवासी सुरेंद्र महतो गंभीर रूप से घायल हो गये.इन्हें इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन