ePaper

नालंदा में स्कूल के निदेशक की हत्या के आरोप में हुई छह लोगों की गिरफ्तारी

Updated at : 01 Jul 2015 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
नालंदा में स्कूल के निदेशक की हत्या के आरोप में हुई छह लोगों की गिरफ्तारी

पटना : पुलिस ने स्कूल के निदेशक की हत्या के आरोप में आज छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा बाकि बचे आरोपियों की भी गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है. पुलिस इस मामले में पूरी छानबीन कर रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है. स्थानीय पुलिस के द्वारा बीते सोमवार […]

विज्ञापन

पटना : पुलिस ने स्कूल के निदेशक की हत्या के आरोप में आज छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा बाकि बचे आरोपियों की भी गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है. पुलिस इस मामले में पूरी छानबीन कर रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है. स्थानीय पुलिस के द्वारा बीते सोमवार को स्कूल निदेशक की हत्या के बाद हिलसा में रेल व सड़क जाम कर उपद्रव मचानेवाले 27 लोगों को नामजद एवं चार सौ अज्ञात के खिलाफ हिलसा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

डीपीएस पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर देवेंद्र प्रसाद सिंह कि हत्या उस समय आक्रोशित भीड़ ने पीट-पीट कर कर दिया जब नालंदा थाना क्षेत्र के दूसरी विद्यालय कि ब्रांच आवासीय में रहने वाले दो बच्चों को तालाब में नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत के बाद डायरेक्टर पर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. हालांकि बाद में यह खुलासा हुआ था कि बच्चों की मौत तालाब में डूबने के कारण हुई थी.

जिस घटना से गुस्साये हजारों लोगों ने निदेश के शव को सड़क पर रख कर सोमवार को रेल व सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी किया और जाम स्थल पर पहुंचे नालंदा डीएम, एसपी, डीएसपी समेत पांच पदाधिकारियों के सरकारी गाड़ी पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन