अपराधियों ने की खलासी की हत्या

Updated at : 16 Jul 2013 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने की खलासी की हत्या

बिहारशरीफ : अपराधियों ने एक ट्रक के खलासी की हत्या गोली मार कर दी.खलासी को अपराधियों ने बायीं कनपट्टी पर सटा कर गोली मारी है. हत्या किस स्थान पर की गयी,इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. गुरुवार की सुबह हरनौत थाना पुलिस को यह सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित डीहरीगढ़ […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : अपराधियों ने एक ट्रक के खलासी की हत्या गोली मार कर दी.खलासी को अपराधियों ने बायीं कनपट्टी पर सटा कर गोली मारी है. हत्या किस स्थान पर की गयी,इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.

गुरुवार की सुबह हरनौत थाना पुलिस को यह सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित डीहरीगढ़ गांव के पास एक नगालैंड से निबंधित एक ट्रक संदेहास्पद हालात में अहले प्रात: से खड़ा है. सूचना के बाद जब हरनौत थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर ट्रक की तलाशी ली तो ड्राइविंग सीट की बायीं तरफ एक युवक का शव पाया गया.

मृतक की पहचान शेखपुरा जिले के शेखपुरा थाना क्षेत्र के फिरंगी बिगहा गांव निवासी ईश्वर तांती के 25 वर्षीय पुत्र नीरज तांती के रूप में की गयी है.हरनौत थाना पुलिस द्वारा शव का अंत्यपरीक्षण करा उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.पुलिस स्पष्ट तौर पर यह नहीं बता पा रही है कि खलासी की हत्या किन लोगों द्वारा की गयी है. इस संबंध में हरनौत थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन