ठेकेदारी विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या
Updated at : 24 Mar 2015 6:32 AM (IST)
विज्ञापन

घटना नूरसराय थाने के मथुरापुर गांव की नूरसराय : विद्यालय में भवन निर्माण कार्य की ठेकेदारी को लेकर सोमवार को अपराधियों ने एक 35 वर्षीय युवक को गोली मार कर हत्या कर दी. घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में हुई. गांव निवासी किशुन पासवान का पुत्र टुनटुन पासवान उर्फ दिनेश पासवान अपने एक […]
विज्ञापन
घटना नूरसराय थाने के मथुरापुर गांव की
नूरसराय : विद्यालय में भवन निर्माण कार्य की ठेकेदारी को लेकर सोमवार को अपराधियों ने एक 35 वर्षीय युवक को गोली मार कर हत्या कर दी. घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में हुई. गांव निवासी किशुन पासवान का पुत्र टुनटुन पासवान उर्फ दिनेश पासवान अपने एक रिश्तेदार के यहां छठ का सामान पहुंचा कर रहुई थाना क्षेत्र के खिदरचक गांव से लौट कर गांव आया था.
विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य को देखने के लिए गया हुआ था. इसी दौरान अपराधियों ने टुनटुन पासवान पर गोली चला दी. गोली उसके सिर पर लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक का भतीजा लालमोहन ने बताया कि विद्यालय के भवन निर्माण कार्य की देखरेख उनके ही चाचा कर रहे थे. उसने यह भी बताया कि लगभग 15 वर्ष पूर्व मृतक के बड़े भाई सिपाही पासवान की भी भूमि विवाद में हत्या कर दी गयी थी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व सोहसराय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है.
मृतक युवक की पत्नी राखी देवी के बयान पर तीन लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष मो सुजाउद्दीन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. घटना में शामिल अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




