नयी आर्थिक नीति के खिलाफ गोलबंद हुए बीमा कर्मचारी
Updated at : 10 Mar 2015 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : बीमा क्षेत्र में विदेशी पूंजी निवेश को 26 से बढ़ाकर 49 प्रतिशत करने संबंधी विधेयक लोकसभा में पारित किये जाने के विरोध में सार्वजनिक बीमा क्षेत्र की सभी कंपनियों के कर्मियों द्वारा देशव्यापी आंदोलन के तहत सोमवार को अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ, अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी फेडरेशन, भारतीय मजदूर संघ एवं इंटक […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : बीमा क्षेत्र में विदेशी पूंजी निवेश को 26 से बढ़ाकर 49 प्रतिशत करने संबंधी विधेयक लोकसभा में पारित किये जाने के विरोध में सार्वजनिक बीमा क्षेत्र की सभी कंपनियों के कर्मियों द्वारा देशव्यापी आंदोलन के तहत सोमवार को अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ, अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी फेडरेशन, भारतीय मजदूर संघ एवं इंटक से जुड़े सदस्यों ने इस हड़ताल में शामिल हो गये.
इससे बिहारशरीफ शाखा कार्यालय एवं साधारण बीमा कंपनी के सभी कार्यालयों में ताला लटक गया. तत्पश्चात बीमा कर्मियों ने आंदोलन का रास्ता अख्तियार करते हुए धरना- प्रदर्शन कर विरोध जताया और केंद्र सरकार की इस नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.आंदोलन में शामिल अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के सचिव प्रेम बिहारी सिंह, ऑल इंडिया एलआइसी इम्पलाइज फेडरेशन के मो. असलम, पवन कुमार, डोमन चौधरी, रणजीत कुमार, सुरेंद्र सिंह, धीरेंद्र वर्मा, चितरंजन कुमार, निरंजन कुमार, राजू कुमार, गिरिश कुमार आदि वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार नयी आर्थिक नीति को अविलंब वापस ले अन्यथा इसके खिलाफ और भी तीव्र आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




