युवक की हत्या, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
Updated at : 08 Mar 2015 1:19 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक की हत्या गोली मार कर दी.घटना शनिवार की देर संख्या रहुई थाना क्षेत्र के डिहरा पर गांव में घटी. घटना के बाद गांव में तनाव बना है. पुलिस की एक टुकड़ी गांव में डटी है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी कपिल पासवान का 25 […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक की हत्या गोली मार कर दी.घटना शनिवार की देर संख्या रहुई थाना क्षेत्र के डिहरा पर गांव में घटी. घटना के बाद गांव में तनाव बना है.
पुलिस की एक टुकड़ी गांव में डटी है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी कपिल पासवान का 25 वर्षीय पुत्र अपनी बहन के साथ गांव के एक दुकान में आवश्यक सामान की खरीदारी करने को आया था,जहां गांव के ही एक व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर मामूली बात-विवाद की घटना घटी.बताया जाता है गांव के दूसरे लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामले को सुलझा दिया गया.बताया जाता है कि घटना के थोड़े देर बाद ही बात-विवाद को बढ़ाने वालों ने उक्त युवक को उसके घर पर धावा बोल कर फायरिंग करनी शुरू कर दी.फायरिंग के दौरान एक गोली युवक के सिर में लग गयी.
गोली लगने के बाद युवक की मौत हो गयी. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची रहुई थाना पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया,जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.इस संबंध में मृतक के परिजनों के बयान पर एक कांड दर्ज अंकित किया गया है.पुलिस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.रहुई थाना पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी की जा रही है.गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




