ट्रक ने ली एक जान, दो गंभीर रूप से जख्मी

Updated at : 01 Aug 2013 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ने ली एक जान, दो गंभीर रूप से जख्मी

बिहारशरीफ (नालंदा) : ट्रक से एक बाइक टकरा जाने से उस पर सवार एक व्यक्ति की जान चली गयी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना मंगलवार की देर रात्रि दीप नगर थाना क्षेत्र के देवी सराय मोड़ के समीप घटी. हादसे में मरनेवाले की पहचान इसी थाना क्षेत्र के सकराढा गांव निवासी […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ (नालंदा) : ट्रक से एक बाइक टकरा जाने से उस पर सवार एक व्यक्ति की जान चली गयी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना मंगलवार की देर रात्रि दीप नगर थाना क्षेत्र के देवी सराय मोड़ के समीप घटी.

हादसे में मरनेवाले की पहचान इसी थाना क्षेत्र के सकराढा गांव निवासी स्वर्गीय दासो सिंह के 44 वर्षीय पुत्र कृष्णा सिंह के रूप में की गयी है, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों में बलि राम सिंह श्यामसुंदर रविदास शामिल हैं. दोनों घायल सकरौढ़ा गांव के ही रहनेवाले हैं.

बताया जाता है कि तीनों व्यक्ति एक ही मोटरसाइकिल पर बैठ कर शहर से अपने गांव जा रहे थे. ज्योंही उनकी बाइक उक्त स्थान पर पहुंची, विपरीत दिशा से रहे एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की जानकारी होते ही दीप नगर के थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रक में फंसे तीनों लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां चिकित्सकों ने कृष्णा सिंह को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर उनके परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन