मिनी शराब फैक्टरी का पुलिस ने किया भंडाफोड़

Updated at : 30 Jul 2013 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
मिनी शराब फैक्टरी का पुलिस ने किया भंडाफोड़

आधा दर्जन शराब की भट्ठियां तोड़ी गयीं, एक गिरफ्तार बिहारशरीफ (नालंदा) : मानपुर थाने की पुलिस ने क्षेत्र के मानुपर गांव में छापेमारी कर एक मिनी शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने उक्त स्थान पर चल रहे करीब आधा दर्जन शराब की भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब को […]

विज्ञापन

आधा दर्जन शराब की भट्ठियां तोड़ी गयीं, एक गिरफ्तार

बिहारशरीफ (नालंदा) : मानपुर थाने की पुलिस ने क्षेत्र के मानुपर गांव में छापेमारी कर एक मिनी शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने उक्त स्थान पर चल रहे करीब आधा दर्जन शराब की भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब को मौके पर बहा दिया तथा 40 लीटर शराब बरामद किया. इस मामले में दिनेश चौधरी नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गयी है.

पुलिस ने मौके से शराब बनाने के उपकरण कई तरह के केमिकल भी बरामद किये हैं. मानपुर के थानाध्यक्ष राजन मालवीय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मानपुर गांव में शराब का अवैध कारोबार एक बार पुन: पनपने लगा है.

सूचना के तत्काल बाद एक वरीय पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन पर एक टीम का गठन किया गया, जहां मंगलवार को उक्त स्थानों पर छापेमारी के दौरान पुलिस को उक्त कामयाबी मिली. शराब के अवैध कारोबारी मौके से भाग गये. उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन