जैविक खेती से आ रही क्रांति

Updated at : 29 Jul 2013 3:20 AM (IST)
विज्ञापन
जैविक खेती से आ रही क्रांति

* नालंदा के किसान ने पंजाब के किसानों को पढ़ाया खेती का पाठ बिहारशरीफ (नालंदा) : पंजाब के भटिंडा में खेती विरासत मिशन द्वारा आयोजित ‘नेचुरल फार्मिग इंवायरमेंटर वेजीटेबुल‘ कार्यक्रम को आलू उत्पादन में रिकार्ड बनानेवाले नालंदा के किसान नीतीश कुमार ने रविवार को संबोधित किया. नीतीश कुमार ने पंजाब के किसानों को बिहार में […]

विज्ञापन

* नालंदा के किसान ने पंजाब के किसानों को पढ़ाया खेती का पाठ

बिहारशरीफ (नालंदा) : पंजाब के भटिंडा में खेती विरासत मिशन द्वारा आयोजित नेचुरल फार्मिग इंवायरमेंटर वेजीटेबुलकार्यक्रम को आलू उत्पादन में रिकार्ड बनानेवाले नालंदा के किसान नीतीश कुमार ने रविवार को संबोधित किया.

नीतीश कुमार ने पंजाब के किसानों को बिहार में हो रही खेती की पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बिहार में खेती के क्षेत्र में जैविक श्री विधि खेती में क्रांति रही है. सरकार द्वारा इसके लिए किसानों को रियायती दर पर बीज के साथ ही अनुदान उपलब्ध कराये जा रहे हैं. जैविक तरीके से आलू की खेती करते हुए विश्व रिकार्ड स्थापित करने की जानकारी पंजाब के किसानों को देते हुए नीतीश कुमार ने जैविक खेती के फायदे भी बताये.

उन्होंने रासायनिक खादों के अंधाधुंध प्रयोग से मानव शीर के साथसाथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर पड़ रहे दुष्प्रभाव का उल्लेख करते हुए पंजाब के किसानों से जैविक विधि से खेती करने की अपील की. इसके लिए किसानों से देसी बीज तैयार करने का आग्रह किया. देश भर से इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब 600 किसान आये हैं.

उन्होंने कार्यक्रम को श्री विधि से धान का रिकार्ड उत्पादन करने वाले सुमंत कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. पंजाब के किसानों ने इन दोनों किसानों से कब से खेती करने के साथसाथ जैविक श्री विधि से खेती से जुड़ने की जानकारी प्राप्त की. कृषि अधिकारियों से मिलनेवाली सहायता को इन किसानों ने उपलब्धि हासिल करने में मददगार बताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन