कुख्यात नरेश सिंह बिहारशरीफ से गिरफ्तार

Updated at : 28 Jul 2013 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
कुख्यात नरेश सिंह बिहारशरीफ से गिरफ्तार

सिलाव (नालंदा) : मानपुर थाना क्षेत्र के अलौदिया गांव के कुख्यात अपराधी नरेश सिंह को नालंदा थाने के पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस पर नालंदा थाना क्षेत्र के सकदौरा गांव की एक युवती के साथ शादी का प्रलोभन देकर वर्षो तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप था. 2011 में जब महिला ने […]

विज्ञापन

सिलाव (नालंदा) : मानपुर थाना क्षेत्र के अलौदिया गांव के कुख्यात अपराधी नरेश सिंह को नालंदा थाने के पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस पर नालंदा थाना क्षेत्र के सकदौरा गांव की एक युवती के साथ शादी का प्रलोभन देकर वर्षो तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप था.

2011 में जब महिला ने शादी का दबाव बनाया, तो महिला के चेहरे पर तेजाब डाल कर जला दिया था. थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि वर्षो से फरार अभियुक्त नरेश सिंह पुलिस से बचने के लिए वेश बदल कर इधरउधर रहता था. गुप्त सूचना के आधार पर उसे बिहारशरीफ से गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन