पत्नी के वियोग में पति ने दी जान

बिहारशरीफ(नालंदा) : पत्नी वियोग से ग्रसित एक युवक ने फांसी लगा कर जान दे दी. युवक द्वारा अपनी पत्नी की साड़ी को मौत का फंदा बना कर घटना को अंजाम दियागया. पुलिस ने बुधवार की सुबह मृतक के घर के समीप एक वृक्ष से युवक का लटकता हुआ शव बरामद किया. घटना जिले के चिकसौरा […]
बिहारशरीफ(नालंदा) : पत्नी वियोग से ग्रसित एक युवक ने फांसी लगा कर जान दे दी. युवक द्वारा अपनी पत्नी की साड़ी को मौत का फंदा बना कर घटना को अंजाम दियागया. पुलिस ने बुधवार की सुबह मृतक के घर के समीप एक वृक्ष से युवक का लटकता हुआ शव बरामद किया.
घटना जिले के चिकसौरा ओपी के लुचन टोला गांव में घटी. बताया जाता है कि स्वर्गीय चनारिक रविदास का पुत्र दिलीप रविदास अपनी पत्नी के मायके चले जाने से काफी कुंठित चल रहा था. मंगलवार की देर रात्रि वह पत्नी की एक साड़ी लेकर घर से बाहर निकला.
घर से थोड़ा आगे एक बड़े वृक्ष में साड़ी को फंदा बना कर उससे लटक गया. चिकसौरा ओपी प्रभारी विनोद कुमार सुमन ने दूरभाष पर बताया कि मृतक विक्षिप्त था. उन्होंने कहा कि उसने स्वयं यह कदम उठाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




