ग्रामीणों ने किया मंत्री का घेराव

Updated at : 03 Jan 2015 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया मंत्री का घेराव

नूरसराय (नालंदा) : बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य व संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार का नदियौना पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने घेराव किया. नदियौना गांव के ग्रामीण बाढ़ राहत घोटाले की जांच की मांग कर रहे थे. वहीं, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. बता दें कि ग्रामीण कार्य व संसदीय […]

विज्ञापन
नूरसराय (नालंदा) : बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य व संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार का नदियौना पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने घेराव किया. नदियौना गांव के ग्रामीण बाढ़ राहत घोटाले की जांच की मांग कर रहे थे. वहीं, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. बता दें कि ग्रामीण कार्य व संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार 10+2 उच्च विद्यालय दह पर साइकिल एवं पोशाक राशि वितरण करने पहुंचे थे.
उसी दरम्यान नदियौना पंचायत के अहियापुर, तेजा बिगहा, केवई, महादेव बिगहा, मौर बिगहा, सरगांव, नदियौना के लगभग पांच सौ की संख्या में पहुंचे बाढ़ राहत में भारी गड़बड़ी की जांच की मांग कर रहे थे. अंतत: मंत्री श्रवण कुमार को जिला प्रशासन को फोन करना पड़ा और एडीएम जगदीश प्रसाद दह पर पहुंचे. ग्रामीणों को बाढ़ राहत में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा टीम गठित कर जांच की जायेगी. ग्रामीणों ने बताया कि नदियौना पंचायत के 11 गांव में सैकड़ों की संख्या में फर्जी हस्ताक्षर कर मृत लोगों के नाम पर बाढ़ राहत का लाभ लिया. वहीं, एक ही व्यक्ति ने दो बार बाढ़ राहत का लाभ लिया एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा भारी अनियमितता की शिकायत की. ग्रामीण कार्य व संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बाढ़ राहत में ग्रामीणों के साथ हकमारी करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. जांच कर उसकी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन