देश-विदेश के 450 नव उद्यमियों ने किया सर्वे
Updated at : 03 Jan 2015 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

राजगीर (नालंदा) : औद्योगिक नगरी मुंबई से कर्नाटक होते 450 नव उद्यमी युवक -युवतियों का दल शुक्रवार को विशेष ट्रेन से राजगीर पहुंचा. इस दल में भारत के 29 राज्यों और ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, जापान, जर्मनी, अफ्रीका एवं फ्रांस सहित 15 विभिन्न देशों के नव उद्यमी शामिल हैं. जागृति यात्र द्वारा आयोजित इस यात्र में शामिल […]
विज्ञापन
राजगीर (नालंदा) : औद्योगिक नगरी मुंबई से कर्नाटक होते 450 नव उद्यमी युवक -युवतियों का दल शुक्रवार को विशेष ट्रेन से राजगीर पहुंचा. इस दल में भारत के 29 राज्यों और ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, जापान, जर्मनी, अफ्रीका एवं फ्रांस सहित 15 विभिन्न देशों के नव उद्यमी शामिल हैं. जागृति यात्र द्वारा आयोजित इस यात्र में शामिल लोगों ने राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक सेमिनार में भाग लिया.
सेमिनार में नव उद्यमियों को उद्योग लगाने हेतु विशेष जानकारी व प्रशिक्षण विशेषज्ञों के द्वारा दिया गया. इस मौके पर यूनिवर्सिटी ऑफ नालंदा की कुलपति डॉ गोपा सबरवाल ने सभी लोगों का स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




