दमादम मस्त कलंदर से सूफियाना हुआ महोत्सव
Updated at : 31 Dec 2014 5:46 AM (IST)
विज्ञापन

राजगीर (नालंदा) : राजगीर महोत्सव के तीसरे दिन की संध्या ठंड में भी सूफी गायिका स्मिता वेल्लूर की खनकदार आवाज ने दर्शकों को गरमाहट दी. दर्शक ठंड की बगैर परवाह किये इस सूफी गायिका के अंदाजे सूफियाना को सुनते रहे और झूमते रहे. राजगीर की वादियां भी इस सूफियानी शाम को झनकाती रही. दमादम मस्त […]
विज्ञापन
राजगीर (नालंदा) : राजगीर महोत्सव के तीसरे दिन की संध्या ठंड में भी सूफी गायिका स्मिता वेल्लूर की खनकदार आवाज ने दर्शकों को गरमाहट दी. दर्शक ठंड की बगैर परवाह किये इस सूफी गायिका के अंदाजे सूफियाना को सुनते रहे और झूमते रहे. राजगीर की वादियां भी इस सूफियानी शाम को झनकाती रही.
दमादम मस्त कलंदर, अली दा पहला नंबर, मेरा पिया घर आया, ओ राम जी.. जैसे गानों की प्रस्तुति से बुधवार की रात्रि महोत्सव परिसर गुंजायमान होता रहा. बेंगलुरु की मशहूर सूफी गायिका स्मिता वेल्लूर ने अपने गायन की एक-से-एक प्रस्तुति कर राजगीर की वादियों को झंकृत किया. उन्होंने अपने गायन की शुरुआत अल्ला हू, अल्लास हू से किया. उनके गायन के साथ दर्शकों ने भी उनका उत्साहवर्धन करने के लिए बीच-बीच में तालियों की गड़गड़ाहट से पूरे महोत्सव परिसर को झंकृत कर दिया. स्मिता वेल्लूर अब तक 150 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं. इसके पूर्व श्रीलंका के डांस ग्रुप द्वारा हंसवी, शालिनी, संगिनी के ग्रुप ने कैली एवं हंसिनी डांस का अद्भुत प्रदर्शन किया गया.
उनकी पूरी प्रस्तुति के दौरान दर्शक एकटक हो उनकी प्रस्तुति को निहारते रहे. कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम पद्मश्री देवयानी आर्या के भारतनाट्यम से हुई. उन्होंने अपनी घुंघरूओं की झंकार से पूरे महोत्सव को झंकृत कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




