सब स्टेशन से 20 लाख के उपकरणों की लूट

Updated at : 29 Dec 2014 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
सब स्टेशन से 20 लाख के उपकरणों की लूट

छह घंटों तक तक चला अपराधियों का तांडव विद्युत कर्मियों का हाथ-पैर बांध कर बनाया बंधक इस्लामपुर (नालंदा) : शनिवार की देर रात दर्जनों अज्ञात लुटेरों ने थाना क्षेत्र के शिवपुरी के पास स्थित विद्युत पावर सब स्टेशन की रखवाली करनेवाले ऑपरेटर देवनंदन सिंह, अभय कुमार व राजमोहन चौधरी के हाथ-पांव बांध कर लगभग 20 […]

विज्ञापन
छह घंटों तक तक चला अपराधियों का तांडव
विद्युत कर्मियों का हाथ-पैर बांध कर बनाया बंधक
इस्लामपुर (नालंदा) : शनिवार की देर रात दर्जनों अज्ञात लुटेरों ने थाना क्षेत्र के शिवपुरी के पास स्थित विद्युत पावर सब स्टेशन की रखवाली करनेवाले ऑपरेटर देवनंदन सिंह, अभय कुमार व राजमोहन चौधरी के हाथ-पांव बांध कर लगभग 20 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली. हथियारबंद अपराधी छह घंटों तक इस वारदात में जुटे रहे.
इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस तरह चोरों ने शनिवार देर रात्रि साढ़े 10 बजे से रविवार की सुबह साढ़े चार बजे तक घटना को अंजाम दिया गया, इससे साफ प्रतीत होता है कि विद्युत विभाग के बिना सांठ-गांठ के यह संभव नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन