राजगीर महोत्सव के मंच पर प्रीतम के संगीत ने समां बांधा

Updated at : 29 Dec 2014 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
राजगीर महोत्सव के मंच पर प्रीतम के संगीत ने समां बांधा

राजगीर : राजगीर महोत्सव में मुंबई से आये बॉलीवुड के संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती एवं उनके बैंड ग्रुप के द्वारा एक से बढ़ कर एक गानों को प्रस्तुत किया गया. उनके द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम ने लोगों को इस ठंढ में भी कार्यक्रम स्थल से जाने नहीं दिया गया है. वहीं राजगीर महोत्सव के मंच से भाजपा […]

विज्ञापन
राजगीर : राजगीर महोत्सव में मुंबई से आये बॉलीवुड के संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती एवं उनके बैंड ग्रुप के द्वारा एक से बढ़ कर एक गानों को प्रस्तुत किया गया. उनके द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम ने लोगों को इस ठंढ में भी कार्यक्रम स्थल से जाने नहीं दिया गया है.
वहीं राजगीर महोत्सव के मंच से भाजपा के राजगीर विधायक सत्यदेव नारायण आर्य द्वारा जब राजगीर महोत्सव को लेकर अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधि की उपेक्षा पर जम कर बरसे और कई तरह के आरोप लगाने का काम किया उसका जबाब देते हुए सांसद कौशलेंद्र कुमार, मंत्री श्रवण कुमार के अलावा मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी कूद पड़े और विधायक के सवाल पर जवाब दिया. ऐसा लगा मानों राजगीर महोत्सव का मंच पहली बार राजनीति का अखाड़ा बनता नजर आया.
राजगीर के भाजपा विधायक सत्यदेव नारायण आर्या ने राजगीर महोत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधि व लोगों के महोत्सव के पूर्व आयोजित बैठकों में आमंत्रित नहीं किये जाने को लेकर सवाल उठाते हुए पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में तानाशाही हो रहा है. लोकतंत्र लूटतंत्र बन कर रह गया है.उन्होंने पर्यटन विभाग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में महोत्सव को लेकर प्रशासन द्वारा बैठक की जाती थी उसमें जनप्रतिनिधि को बुलाया जाता था और उचित मार्गदर्शन भी दिया जाता था, परंतु इस बार ऐसा नहीं किया गया जिसके कारण महोत्सव में कई कमियां दिखायी दे रही है.
उन्होंने राजगीर महोत्सव को साल के अंतिम दिनों में अधिकारियों का जश्न मनाने का कार्यक्रम बन कर रह गया है. एक ओर बाढ़ की विभीषिका आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर यहां जश्न मनाया जा रहा है. विधायक के हमले के बाद सांसद कौशलेंद्र कुमार ने अपने भाषण के दौरान कहा कि इस तरह की बयानबाजी कर स्थानीय विधायक द्वारा मंच पर बैठे एक महादलित मुख्यमंत्री का अपमान कर रहे हैं .वहीं ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने भी विधायक के बयान पर तीखा प्रहार किया और कहा कि राजगीर महोत्सव हमारी विरासतों को सहेजने के लिए मनाया जाता है. ऐसे मंच पर इस तरह का भाषण उचित नहीं है.
वहीं मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी पीछे नहीं रहे और जवाब देते हुए कहा कि स्थानीय विधायक को यह मालूम होना चाहिए कि 15 दिन पूर्व ही शहरी क्षेत्र के गरीबों के लिए आवास की व्यवस्था करने का प्रस्ताव पारित किया है जिसमें धर बनाने के लिए नगद पैसे दिये जाने की योजना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन