पावर सब स्टेशन से बीस लाख के उपकरणों की लूट

Updated at : 29 Dec 2014 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
पावर सब स्टेशन से बीस लाख के उपकरणों की लूट

इस्लामपुर : हथियारबंद अपराधियों ने एक भीषण डकैती की घटना को अंजाम देकर एक बार फिर नालंदा पुलिस के सभी दावों पर प्रश्नचिह्न् लगा दिया है. वहीं इस बड़ी आपराधिक घटना को पुलिस मिली भगत की संज्ञा देते हुए इसे एक साजिश की बात कही है.घटना थाना क्षेत्र के शिवपुरी के पास स्थित विद्युत पावर […]

विज्ञापन
इस्लामपुर : हथियारबंद अपराधियों ने एक भीषण डकैती की घटना को अंजाम देकर एक बार फिर नालंदा पुलिस के सभी दावों पर प्रश्नचिह्न् लगा दिया है. वहीं इस बड़ी आपराधिक घटना को पुलिस मिली भगत की संज्ञा देते हुए इसे एक साजिश की बात कही है.घटना थाना क्षेत्र के शिवपुरी के पास स्थित विद्युत पावर सब स्टेशन में बीती रात्रि घटी. दर्जनों अज्ञात लुटेरों ने पावर सब स्टेशन की रखवाली करने वाले वहां के ऑपरेटर देवनंदन सिंह,अभय कुमार व राजमोहन चौधरी को हाथ-पांव बांध कर लगभग बीस लाख रुपये की संपत्ति लूट ली.
हथियारबंद अपराधियों ने करीब छह घंटों तक बड़े आराम से इस वारदात में जुटे रहे. वारदात को अंजाम देने के दौरान अपराधियों द्वारा वहां रखे करीब तीस लाख मूल्यों की संपत्ति मौके पर ही नष्ट कर दिया. इसके अलावा पावर सब स्टेशन में रखे उपकरणों में तेल 2700 लीटर को बहा दिया. घटना का विरोध कर रहे विद्युत कर्मियों के साथ जबरदस्त मारपीट भी की गयी.
ऑपरेटर देवनंदन सिंह ने बताया कि शनिवार की रात्रि में खिड़की के सहारे अपराधी अंदर घुस आये. अपराधियों द्वारा सबसे पहले पिस्तौल दिखा कर पैर-हाथ बांध कर चुपचाप रहने को कहा और हो-हल्ला करने पर जान मारने की धमकी दी. पास में रखे चार हजार रुपये नगद,कपड़ा ,चेकबुक , वोटर कार्ड, तीन मोबाइल लुटेरे अपने साथ ले गये. विद्युत पावर सब स्टेशन के पास रखे पांच एमवी का ट्रांसफॉर्मर के तांबे का क्वाइल को खोल कर ले गये. इसके अलावा सब स्टेशन में रखे दर्जनों ट्रांसफॉर्मरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इधर कनीय अभियंता सुमित कुमार ने बताया कि लुटेरों द्वारा किये गये नुकसान का मूल्यांकन किया जा रहा है.
घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना से संबंधित कई साक्ष्य जमा किये हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि जिस तरह चोरों द्वारा शनिवार की देर रात्रि साढ़े दस से रविवार की सुबह साढ़े चार बजे तक घटना को अंजाम दिया गया, इससे साफ प्रतीत होता है कि विद्युत विभाग के बिना सांठ-गांठ के संभव नहीं है. मामले की छानबीन कर मामले का उद्भेदन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन