युवक की हत्या कर शव को टांगा

Updated at : 26 Dec 2014 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव को टांगा

बिहारशरीफ/अस्थावां : अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर उसके शव को किवाड़ से टांग दिया.घटना सारे थाना क्षेत्र के सामस बलवा पर गांव में बुधवार की देर रात्रि घटी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी स्वर्गीय बनवारी चौधरी का तीस वर्षीय विवाहित पुत्र वीरेंद्र चौधरी बुधवार की देर रात्रि […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ/अस्थावां : अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर उसके शव को किवाड़ से टांग दिया.घटना सारे थाना क्षेत्र के सामस बलवा पर गांव में बुधवार की देर रात्रि घटी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी स्वर्गीय बनवारी चौधरी का तीस वर्षीय विवाहित पुत्र वीरेंद्र चौधरी बुधवार की देर रात्रि अचानक गांव में चोर-चोर की हल्ला सुन घर से बाहर निकला था,
जो सुबह तक वापस घर नहीं लौटा.मृतक के बड़े भाई अशोक चौधरी ने सदर अस्पताल में बताया कि गांव के मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा था.गांव में चोर का हल्ला सुनने के बाद उसका भाई गांव में इधर-उधर घूमने के बाद पुन: मंदिर में ही आ कर बैठ गया था. इस बात की जानकारी मंदिर में बैठे दूसरे ग्रामीणों द्वारा उन्हें दी गयी. गुरुवार की सुबह गांव निवासी टुन्नु पासवान के घर की किवाड़ से सटे एक स्थान पर लोहे का रड फंसा कर एक गमछा से उसके गरदन को बांध कर शव को वहीं लटका दिया गया था.भाई ने बताया कि उसका व उसके परिवार का किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. उसके भाई की हत्या किसने की वह इस संबंध में कुछ भी नहीं बता सकता.
इस संबंध में पूछे जाने पर सारे थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष उमेश मंडल ने टेलीफोन पर बताया कि उक्त युवक की हत्या किसी के द्वारा कर के शव को किवाड़ के बगल गमछे में बांध कर लटका दिया गया था. अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद मामला और स्पष्ट हो पायेगा. इस संबंध में उस व्यक्ति से भी पुलिस जानकारी ले रही है,जिसके घर के पास शव को टांगा गया था.पुलिस के अनुसार मृतक का कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन