मंडल कारा की बढ़ायी गयी सुरक्षा

Updated at : 13 Dec 2014 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
मंडल कारा की बढ़ायी गयी सुरक्षा

बिहारशरीफ(नालंदा) : चाईबासा जेल ब्रेक कांड के बाद मंडल कारा प्रशासन खास सतर्क हो गया है.बिहारशरीफ जेल की सुरक्षा पहले से और सख्त कर दी गयी है.कोर्ट में पेशी को लेकर जाने वाले बंदियों के जाने व आने के बाद सख्त तलाशी ली जा रही है. जेल के हरेक वार्डों की तलाशी जेल प्रशासन प्रतिदिन […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ(नालंदा) : चाईबासा जेल ब्रेक कांड के बाद मंडल कारा प्रशासन खास सतर्क हो गया है.बिहारशरीफ जेल की सुरक्षा पहले से और सख्त कर दी गयी है.कोर्ट में पेशी को लेकर जाने वाले बंदियों के जाने व आने के बाद सख्त तलाशी ली जा रही है.

जेल के हरेक वार्डों की तलाशी जेल प्रशासन प्रतिदिन ले रहा है. बिहारशरीफ मंडल कारा में बंदियों की कुल क्षमता 749 है,इसके एवज में वर्तमान में कुल 496 बंदी हैं. जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेल की सुरक्षा में डटे जेल पुलिस को कई तरह के विशेष दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं. बंदियों से मिलने के लिए आने वालों के नाम व पते का रिकार्ड रखा जा रहा है.
जेल के चारों तरह रोशनी के अलावे वाच टावर से भी सुरक्षा को टटोला जा रहा है. मंडल कारा के मुख्य द्वार की सुरक्षा सख्त कर दी गयी है. जेल के वरीय अधिकारी स्वयं सभी बिंदुओं पर खास नजर रखें हुए हैं. पिछले दिनों जिला प्रशासन के निर्देश पर बिहारशरीफ जेल में छापेमारी अभियान भी चलाया गया था. बताया जाता है कि चाईबासा जेल ब्रेक कांड के बाद वरीय अधिकारियों की ओर से कई तरह के विशेष दिशा-निर्देश बिहारशरीफ जेल प्रशासन को दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन