राजगीर महोत्सव 28 से
Updated at : 12 Dec 2014 12:48 PM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ (नालंदा) : अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में आयोजित होने वाले राजगीर महोत्सव की अवधि विस्तार करते हुए तीन से 15 दिनों तक के लिए कर दिया गया है. सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राजगीर महोत्सव का आयोजन 28 दिसंबर से 11 जनवरी के बीच किया जायेगा. इस दौरान प्रत्येक दिन […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ (नालंदा) : अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में आयोजित होने वाले राजगीर महोत्सव की अवधि विस्तार करते हुए तीन से 15 दिनों तक के लिए कर दिया गया है.
सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राजगीर महोत्सव का आयोजन 28 दिसंबर से 11 जनवरी के बीच किया जायेगा. इस दौरान प्रत्येक दिन सांस्कृतिक संध्या में राज्य व राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के जलवे का लोग लुत्फ उठा सकेंगे. देशी व विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से आयोजित राजगीर महोत्सव में और निखार लाने के लिए कार्यक्रम की अवधि में विस्तार किया गया. इसके अलावा कृषि मेला, पुस्तक मेला,व्यंजन मेला,ग्राम श्री मेला सभी वर्ग के पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र होगा.
राजगीर महोत्सव के अवसर पर महिला महोत्सव, तांगा दौड़ सहित कई आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. इस महोत्सव को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गयी है. पंडाल व अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता के लिए 13 दिसंबर को राजगीर के कौटिल्य बिहार होटल में निविदा की प्रक्रिया संपन्न की जायेगी. जिला प्रशासन द्वारा कृषि मेला, पुस्तक मेला एवं ग्राम श्री मेला में भाग लेने वाले प्रतिष्ठानों, स्वयं सहायता समूहों एवं उद्यमियों को आमंत्रित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




