सुर, लय व ताल का हुआ संगम

Updated at : 08 Dec 2014 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
सुर, लय व ताल का हुआ संगम

राजगीर में युवा उत्सव के दूसरे दिन कलाकारों ने बांधा समां राजगीर (नालंदा) : नृत्य, संगीत, शास्त्रीय गायन व सुगम संगीत की अद्भुत प्रस्तुति से राजगीर की पूरी वादियां युवा उत्सव के दूसरे दिन झंकृत होती रहीं. वैभारगिरि की तलहटी में स्थित कन्वेंशन सेंटर में कला की विभिन्न विधाओं से जुड़े कलाकारों ने अपनी कला […]

विज्ञापन
राजगीर में युवा उत्सव के दूसरे दिन कलाकारों ने बांधा समां
राजगीर (नालंदा) : नृत्य, संगीत, शास्त्रीय गायन व सुगम संगीत की अद्भुत प्रस्तुति से राजगीर की पूरी वादियां युवा उत्सव के दूसरे दिन झंकृत होती रहीं. वैभारगिरि की तलहटी में स्थित कन्वेंशन सेंटर में कला की विभिन्न विधाओं से जुड़े कलाकारों ने अपनी कला का एक से बढ़ कर एक बेहतरीन प्रदर्शन किया.
कन्वेंशन सेंटर के मुख्य हॉल में शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति के दौरान समस्तीपुर की पल्लवी श्री ने अपने कथक नृत्य के दौरान शिव तांडव, नटवरी, आमद एवं ठुमरी की बेहतरीन प्रस्तुति की. उनकी पूरी प्रस्तुति के दौरान लोग एकटक हो उनकी भाव-भंगिमा को निहारते और संगीत की दुनिया में गोता लगाते रहे. पल्लवी के घुंघरूओं की ठाप से कन्वेंशन हॉल ही नहीं, बल्कि राजगीर की पंच पहाड़ियां भी गुंजायमान हो उठीं. नालंदा की खुशी कुमारी ने कथक के विभिन्न भाव को प्रदर्शित कर खूब तालियां बटोरीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन