सिविल कोर्ट में हंगामा

बिहारशरीफ (नालंदा) : जिला अधिवक्ता संघ परिसर में बुधवार को फर्जी वेलफेयर स्टांप बेचने व उपयोग करने के मामले को लेकर घंटों हंगामा मचा रहा. संघ की निगरानी समिति के सदस्यों ने एक नोटरी पत्र में उपयोग करने का आरोप लगाते हुए सचिव से कानूनी कार्रवाई की मांग की. इस मुद्दे को लेकर वकीलों एवं […]
बिहारशरीफ (नालंदा) : जिला अधिवक्ता संघ परिसर में बुधवार को फर्जी वेलफेयर स्टांप बेचने व उपयोग करने के मामले को लेकर घंटों हंगामा मचा रहा. संघ की निगरानी समिति के सदस्यों ने एक नोटरी पत्र में उपयोग करने का आरोप लगाते हुए सचिव से कानूनी कार्रवाई की मांग की.
इस मुद्दे को लेकर वकीलों एवं ताइदों में काफी हंगामा करते हुए कानूनी कार्रवाई के लिए सचिव किशोरी प्रसाद पर दबाव बनाया. सूचना पर बिहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपित नोटरी मजिस्ट्रेट दिनेश दास को थाने ले गयी.
इस संबंध में बिहार थाने की पुलिस ने बताया कि जांच की कार्यवाही पूरी होने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी. वकीलों के कल्याण के लिए संघ के काउंटर से वेलफेयर स्टांप व हाजरी फॉर्म की बिक्री की जा रही है, लेकिन फर्जीवाड़े की वजह से संघ को भारी नुकसान हो रहा है.
स्टांप के फर्जीवाड़े पर नियंत्रण के लिए फ्रैंकिंग मशीन से कोर्ट फी का स्टांप बिक्री करने की शुरुआत की गयी. इसकी सकारात्मक असर देखा गया, लेकिन वेलफेयर स्टांप एवं हाजरी फॉर्म की बिक्री में इस तरह की व्यवस्था नहीं रहने का फायदा उठाते हुए इसमें फर्जीवाड़ा जारी रहा.
हाल में संघ ने पहल कर फर्जी हाजिरी फॉर्म बेचने के आरोप में संघ परिसर में दुकान चला रहे एक व्यक्ति को जेल भेजा गया था. बावजूद संघ के चंद सदस्यों की मिलीभगत से हाजरी फॉर्म व वेलफेयर स्टांप में फर्जीवाड़ा जारी रहने से वकीलों में काफी आक्रोश व नाराजगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




