बारहवीं की छात्र ने की खुदकुशी

Updated at : 16 Jul 2013 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
बारहवीं की छात्र ने की खुदकुशी

हिलसा (नालंदा) : पारिवारिक कलह से तंग आकर बारहवीं क्लास की एक छात्र ने गुरुवार की शाम ट्रेन से कट कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिलसा शहर के दरोगा कुआं मोहल्ला निवासी अवधेश शर्मा की पुत्री खुशबू कुमारी ने पारिवारिक कलह तंग आकर गुरुवार की शाम पेट्रोल […]

विज्ञापन

हिलसा (नालंदा) : पारिवारिक कलह से तंग आकर बारहवीं क्लास की एक छात्र ने गुरुवार की शाम ट्रेन से कट कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिलसा शहर के दरोगा कुआं मोहल्ला निवासी अवधेश शर्मा की पुत्री खुशबू कुमारी ने पारिवारिक कलह तंग आकर गुरुवार की शाम पेट्रोल पंप के सामने पटना से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस से कट कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

घटना के बारे में आस-पास के लोगों ने बताया कि अवधेश शर्मा स्थानीय व्यवहार न्यायालय में कार्यरत है एवं शराब पिने की लत है. शराब पीकर घर आने के कारण आये दिन घर में झगड़ा होता रहता था. इससे छात्र हमेशा तनाव में रहती थी. लोगों ने यह भी बताया कि उक्त छात्र दो दिन से खाना नहीं खाई थी एवं घर की स्थिति में सुधार न होता देख उसने अपनी जीवन लिला समाप्त कर ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन