ऑटो चालक ने महिला से की मारपीट

Updated at : 16 Jul 2013 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो चालक ने महिला से की मारपीट

हिलसा (नालंदा) : शहर के चिकसौरा रोड स्थित जीप स्टैंड में शुक्रवार को ऑटो चालकों ने एक महिला यात्री के साथ दुर्व्‍यवहार कर मारपीट की. इस संबंध में महिला यात्री ने चालक के विरुद्ध स्थानीय थाने में आवेदन दिया है. प्राप्त समाचार के अनुसार थाने के गन्नीपुर निवासी बिंदेश्वर प्रसाद की पत्नी इंद्रपड़ी देवी अपने […]

विज्ञापन

हिलसा (नालंदा) : शहर के चिकसौरा रोड स्थित जीप स्टैंड में शुक्रवार को ऑटो चालकों ने एक महिला यात्री के साथ दुर्व्‍यवहार कर मारपीट की. इस संबंध में महिला यात्री ने चालक के विरुद्ध स्थानीय थाने में आवेदन दिया है.

प्राप्त समाचार के अनुसार थाने के गन्नीपुर निवासी बिंदेश्वर प्रसाद की पत्नी इंद्रपड़ी देवी अपने दो पोतों को इलाज करवा कर अपने घर वापस लौट के लिए जिप स्टैंड पहुंची और एक ऑटो पर बैठ गयी. थोड़ी हीं देर में ऑटो चालक ने महिला को पीछे जाकर बैठने को बोलने लगा, जिस पर महिला ने अपने बीमार बच्चों का हवाला देते हुए बोली कि बच्च का तबीयत खराब है, जो किराया है ले लो मैं पीछे नहीं बैठूंगी, जिस पर चालक आग बबुला होकर महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा, जिस पर महिला ने विरोध किया. शोरगुल होते देख आस-पास से और चालक आ गये, जिस पर चालक ने अपना बहुमत दिखाते हुए महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी.

इस घटना के दौरान चालक ने महिला के कान से सोने की बाली छीन ली. इस संबंध में महिला ने बीआर01पीए-3769 नंबर की ऑटो चालक समेत तीन अज्ञात के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन