गंठबंधन टूटने से कोई आहत, तो कोई खुश

Updated at : 16 Jul 2013 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
गंठबंधन टूटने से कोई आहत, तो कोई खुश

बिहारशरीफ (नालंदा) : एनडीए के प्रमुख घटक दलों जदयू व भाजपा की आपसी खटास आखिर गठबंधन के धराशायी होने के रूप में सामने आयी. कई दिनों से दोनों दलों में चल रही खींच तान को लेकर रविवार को जहां राजनीतिक महकमे में अफरा-तफरी रही. वहीं आमलोगों भी परिणाम को लेकर टेलीविजन से चिपके रहे. हर […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ (नालंदा) : एनडीए के प्रमुख घटक दलों जदयू व भाजपा की आपसी खटास आखिर गठबंधन के धराशायी होने के रूप में सामने आयी. कई दिनों से दोनों दलों में चल रही खींच तान को लेकर रविवार को जहां राजनीतिक महकमे में अफरा-तफरी रही. वहीं आमलोगों भी परिणाम को लेकर टेलीविजन से चिपके रहे. हर लोगों को दोनों दलों द्वारा लिये जाने वाले फैसलों का इंतजार रहा.

जदयू के गठबंधन से अलग होने की घोषणा के साथ ही आम लोगों में अटकलों का बाजार गरम हो गया है. घरों से लेकर चौक-चौराहों तक आमलोगों द्वारा तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गयी है. जहां आम लोग दोनों दलों के भविष्य का अनुमान लगाने में लगे हैं. वहीं नेताओं द्वारा एक-दूसरे के दलों को गठबंधन तोड़ने के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन