छेड़खानी से परेशान किशोरी ने फांसी लगा दी जान

बिहारशरीफ(नालंदा) : छेड़खानी से परेशान एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगा जान दे दी. घटना नालंदा थाना क्षेत्र के माहुरी गांव में शुक्रवार की देर रात्रि घटी. बताया जाता है कि गांव के ही विजय कुमार नामक लड़का उक्त लड़की के साथ बराबर छेड़खानी किया करता था. घटना से आहत उक्त लड़की ने अपने घर […]
बिहारशरीफ(नालंदा) : छेड़खानी से परेशान एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगा जान दे दी. घटना नालंदा थाना क्षेत्र के माहुरी गांव में शुक्रवार की देर रात्रि घटी. बताया जाता है कि गांव के ही विजय कुमार नामक लड़का उक्त लड़की के साथ बराबर छेड़खानी किया करता था.
घटना से आहत उक्त लड़की ने अपने घर के कमरे में अपने दुपट्टे को पंखे में फंसा कर आत्महत्या कर ली. घटना की पुष्टि नालंदा थानाध्यक्ष राजनंदन द्वारा किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के दादा द्वारा उक्त लड़के के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने शव का अंत्यपरीक्षण करा के उनके परिजनों को सौंप दिया है. आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




