महाबोधि कॉलेज में कई विषयों की होगी पढ़ाई

Updated at : 16 Jul 2013 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
महाबोधि कॉलेज में कई विषयों की होगी पढ़ाई

बिहारशरीफ (नालंदा) : नालंदा के पर्यटन स्थल की महत्ता को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने नालंदा स्थित महाबोधि महाविद्यालय में स्वरोजगार आधारित टूरिज्म, फंक्शनल इंगलिश, कंप्यूटर अप्लीकेशन विषयों की पढ़ाई की मान्यता प्रदान की है. इसकी जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार ने दी. इस महाविद्यालय के सचिव और सत्तारूढ़ दल […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ (नालंदा) : नालंदा के पर्यटन स्थल की महत्ता को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने नालंदा स्थित महाबोधि महाविद्यालय में स्वरोजगार आधारित टूरिज्म, फंक्शनल इंगलिश, कंप्यूटर अप्लीकेशन विषयों की पढ़ाई की मान्यता प्रदान की है. इसकी जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार ने दी.

इस महाविद्यालय के सचिव और सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्रवण कुमार ने इसके लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को धन्यवाद देते हुए कहा कि पर्यटन एवं फंक्शनल अंगरेजी विषय की पढ़ाई प्रारंभ होने से नालंदा पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और जिले के ग्रामीण परिवेश के छात्र-छात्राओं को कम खर्च में इसकी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय, कर्मचारियों एवं छात्रों के लिए यह एक अनुपम उपहार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन