स्वास्थ्य बीमा का मिले लाभ

बिहारशरीफ : समाहरणालय स्थित हरदेव भवन में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी बी कार्तिकेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इस मौके पर डीएम श्री कार्तिकेय ने जिले के सरकारी अस्पतालों में इस योजना के तहत जारी हेल्थ स्मार्ट कार्ड पर बीपीएल परिवार के रोगियों के इलाज की सुविधा […]
बिहारशरीफ : समाहरणालय स्थित हरदेव भवन में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी बी कार्तिकेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई.
इस मौके पर डीएम श्री कार्तिकेय ने जिले के सरकारी अस्पतालों में इस योजना के तहत जारी हेल्थ स्मार्ट कार्ड पर बीपीएल परिवार के रोगियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा गरीबों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है.
बैठक में योजना के सलाहकार आरपी खेतान ने कहा कि इस योजना का लाभ सही लोगों को मिले, इसके लिए योजना के क्रियान्वयन पर लगातार निगरानी रखने की जरूरत है. योजना से जुड़े आइसीआइसीआइ लोंबार्ड बीमा कंपनी के स्थानीय प्रबंधक आदिब अनवर ने बताया कि जिले में 36 निजी एवं 5 सरकारी अस्पतालों में हेल्थ स्मार्ट कार्ड पर इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है.
बीमा कंपनी द्वारा अब तक इस योजना के तहत करीब सात हजार मरीजों के इलाज पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. इस दौरान योजना के क्रियान्वयन में सुधार के लिए विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी जानकारी भी दी गई. इस मौके पर डीआरडीए के निदेशक सह योजना के नोडल पदाधिकारी जिऊत सिंह, डॉ. धनंजय कुमार, रवि शंकर, शंभु पांडेय सहित बीमा कंपनी के कई प्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




