एएसओ के आर्म्स लाइसेंस को रद्द करने की सिफारिश

Updated at : 09 Oct 2014 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
एएसओ के आर्म्स लाइसेंस को रद्द करने की सिफारिश

शेखपुरा. दशहरा ड्यूटी के दौरान सरेआम मारपीट की घटना के बाद सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार सिंह के निजी शस्त्र को तत्काल जब्त कर अनुज्ञप्ति रद्द करने की सिफारिश जिलाधिकारी से की गयी है. एसडीएम सुबोध कुमार ने यह सिफारिश अपनी जान-माल को खतरा बताते हुए किया है. एसडीएम ने बताया कि सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी […]

विज्ञापन

शेखपुरा. दशहरा ड्यूटी के दौरान सरेआम मारपीट की घटना के बाद सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार सिंह के निजी शस्त्र को तत्काल जब्त कर अनुज्ञप्ति रद्द करने की सिफारिश जिलाधिकारी से की गयी है. एसडीएम सुबोध कुमार ने यह सिफारिश अपनी जान-माल को खतरा बताते हुए किया है.

एसडीएम ने बताया कि सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी ने जिस प्रकार सरकारी सेवा में रह कर एक सीनियर अधिकारी के साथ असंसदीय शब्द का प्रयोग कर धमकी दी है. वह ना सिर्फ सरकारी सेवा की नियमों की अवहेलना की है,बल्कि अपने हरकतों से अपने अंदर गलत भावना की मंशा रखने का परिचय दिया है. एसडीएम ने कहा कि उक्त सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी ने अपने पूर्व के कार्यकाल में भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया है. इसके कारण इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जा चुकी है. एसडीएम ने डीएम को लिखे पत्र पर उक्त अधिकारी के निजी शस्त्र को तत्काल प्रभाव से जब्त करने,अनुज्ञप्ति रद्द करने की कार्रवाई की मांग की है.

एसडीएम के खिलाफ मानवाधिकार को पत्र
शेखपुरा .दशहरा ड्यूटी के दौरान शहर के कटरा चौक पर सरेआम मारपीट करने वाले एसडीएम और सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों के बीच विवाद गहराता जा रहा है. इस घटना में दोनों पदाधिकारियों के बीच प्राथमिकी की कार्रवाई के बाद अब कागजी कार्रवाई शुरू हो गयी है. इस बाबत सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी ने एसडीएम सुबोध कुमार के द्वारा मारपीट करने का आरोप लगा कर मानवाधिकार आयोग एवं प्रशासनिक सुधार विभाग को पत्र लिखने की गुहार लगायी है. उक्त अधिकारी ने एसडीएम के द्वारा मारपीट को शर्मनाक बता कर कार्रवाई की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन