भूटान नरेश ने की विश्व शांति के लिए प्रार्थना
Updated at : 08 Oct 2014 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

राजगीर/सिलाव (नालंदा) : भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चूक एवं उनकी पत्नी रानी जेटसन पेमा वांग्चूक ने 25 सदस्यीय भूटानी शिष्टमंडल के साथ मंगलवार को नालंदा के ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया. उनके राजगीर पहुंचने पर जिलाधिकारी बी कार्तिकेय ने उनका स्वागत किया. भूटान के राजा व उनकी टीम प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के […]
विज्ञापन
राजगीर/सिलाव (नालंदा) : भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चूक एवं उनकी पत्नी रानी जेटसन पेमा वांग्चूक ने 25 सदस्यीय भूटानी शिष्टमंडल के साथ मंगलवार को नालंदा के ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया. उनके राजगीर पहुंचने पर जिलाधिकारी बी कार्तिकेय ने उनका स्वागत किया.
भूटान के राजा व उनकी टीम प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भगAावशेष का अवलोकन करने के लिए नालंदा पहुंचे. उन्होंने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के विभिन्न ब्लॉकों का घूम-घूम कर अवलोकन किया. उन्होंने इस विश्वविद्यालय के गौरवमयी इतिहास की जानकारी प्राप्त की. खंडहर के गाइड कमला सिंह ने इस प्राचीन विश्वविद्यालय के बारे में पूरी जानकारी भूटान नरेश व उनकी टीम को दी. नालंदा में ग्रामीण कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री सह स्थानीय विधायक श्रवण कुमार ने नेपाल नरेश को मोमेंटो देकर स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




