बड़ी घटना को अंजाम देने जुटे थे अपराधी

Updated at : 16 Jul 2013 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
बड़ी घटना को अंजाम देने जुटे थे अपराधी

बिहारशरीफ : बड़ी घटना करने के लिए अपराधियों का एक दल पिंटू के कहने पर उसके घर में जमा हुए थे. अपराधियों को मांस व मदिरा की दावत भी दी गयी थी. गिरफ्तारी के वक्त अपराधी दावत उड़ा रहे थे.पुलिस ने उनके पास से तीन देसी पिस्टल व 24 कारतूस बरामद किया है. उक्त बातों […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : बड़ी घटना करने के लिए अपराधियों का एक दल पिंटू के कहने पर उसके घर में जमा हुए थे. अपराधियों को मांस व मदिरा की दावत भी दी गयी थी. गिरफ्तारी के वक्त अपराधी दावत उड़ा रहे थे.पुलिस ने उनके पास से तीन देसी पिस्टल व 24 कारतूस बरामद किया है.

उक्त बातों की जानकारी एसपी निशांत कुमार तिवारी ने संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि चंडी थानाध्यक्ष कमलेश शर्मा को यह गुप्त सूचना मिली कि क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित पिंटू कुमार के घर पर तीन संदिग्ध मदिरा व मांस की दावत उड़ा रहे हैं. चंडी के थानाध्यक्ष ने अपने नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी कर सभी चारों को हथियारों के साथ धर-दबोचा.

गिरफ्तार होनेवालों में चंडी थाना क्षेत्र के मोसिमपुर गांव निवासी बली यादव का 26 वर्षीय पुत्र पिनी कुमार उर्फ विनय कुमार,स्वर्गीय जीवन प्रसाद का 28 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार,स्वर्गीय मणी यादव के 20 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार एवं तेलमर थाना क्षेत्र के वनगछा गांव निवासी विमल सिंह का 30 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन